
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर व थाना जसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 2/3 दिसम्बर 2025 की रात्रि को थाना जसपुर क्षेत्रांतर्गत पतरामपुर फ्लाईओवर के पास चैकिंग के दौरान अंग्रेज सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी चम्पतपुर चकला थाना बडापुर जनपद बिजनौर उम्र- 40 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 251 ग्राम चरस, 01 मो0सा0 स्पैलण्डर व एक मोबाइल फोन बरामद होने पर उसे NDPS Act की धारा 8/20/60 के अंतर्गत समय 02.30 बजे गिरफ्तार कर थाना जसपुर में FIR. NO. 511/2025 धारा 8/20/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ करने पर उससे बरामद चरस अपने दोस्त धर्मेन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी कोटा टांडा रायपुर जनपद बिजनौर उ0प्र0 के साथ जसपुर में बेचने के लिए आना बताया तथा यह चरस धर्मेन्द्र के द्वारा श्रीनगर गढ़वाल की तरफ से लेकर आना बताया है, जिस पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
*अभियुक्त से बरामदा चरस का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग लगभग 5 लाख रूपये से अधिक है।* अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त*
1.अंग्रेज सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी चम्पतपुर चकला थाना बडापुर जनपद बिजनौर उम्र- 40 वर्ष
*बरामद माल का विवरण*
1. 01 किलो 251 ग्राम अवैध चरस
2. 01 स्प्लेंडर मोटर साइकिल
3. 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
*पुलिस टीम*
1. निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी प्रभारी थाना जसपुर
2. निरीक्षक राजेश पाण्डेय एएनटीएफ प्रभारी
3. व0उ0नि0 जावेद मलिक थाना जसपुर
4. का0 कपिल ओली थाना जसपुर
5. का0 हेमगिरी थाना जसपुर
6. हे0 का0 भुवन चंद्र पांडेय ANTF
7. का0 विनोद खत्री ANTF
8. म0 का0 सीमा थाना जसपुर

More Stories
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि