गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर जोशीमठ से आगे पेंगा पुल के पास गाबर कंपनी का एक जेसीबी अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा जिससे जेसीबी के चालक की मौत हो गई है। जबकि उसके साथ सवार अन्य व्यक्ति सकुशल है।
वर्चुअल थाना पुलिस गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि को थाना गोविन्दघाट को सूचना प्राप्त हुई की गाबर कंपनी का एक जेसीबी जो कि बद्रीनाथ से जोशीमठ की ओर आ रहा था, पेगापुल के समीप अचानक अनियंत्रित होकर अल्कनन्दा नदी में गिर गया है। सूचना पर थाना गोविन्दघाट पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि जेसीबी में चालक विपिन भट्ट पुत्र राधाकृष्ण निवासी ग्राम पोखरी बंगथल चमोली उम्र 30 वर्ष और लक्ष्मण सिंह पुत्र हयात सिंह ग्राम नारंगी नंदा नगर घाट पोस्ट घाट जिला चमोली उम्र 26 वर्ष सवार थे। लक्ष्मण सिंह ने जेसीबी के अनियंत्रित होने पर बाहर छलांग लगा दी गयी जिसे कोई चोट नहीं आयी। रात्रि के समय अंधेरा अधिक होने और दुर्घटनास्थल पर खड़ी चट्टान होने के कारण जेसीबी चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से बुधवार को सर्च अभियान चलाया गया तो जेसीबी चालक विपिन भट्ट का शव दुर्घटना स्थल पर नदी किनारे मिला जिसे थाना गोविन्दघाट पुलिस और एसडीआरएफ की सहायता से रेस्क्यू कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर