
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
हरिद्वार की कोतवाली मंगलौर पुलिस ने चोरी के मात्र 08 घंटे के भीतर दोपहिया वाहन चोरी का पर्दाफ़ाश कर दिया बाईक चोरी के आरोप मे आरोपी को चोरी बाइक के साथ धर दबोचा प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली मंगलौर पर अहमद नि0 मोहल्ला पीरगडी कोतवाली मंगलौर हरिद्वार द्वारा स्वयं की मोटरसाइकिल नंबर Uk17A.0427 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के संबंध में दिनांक 28. 12. 2023 को अपराहन धारा 379 आईपीसी में E-FIR ऑनलाइन पंजीकृत कराई गई थी। ऑनलाइन FIR प्राप्त होने पर कोतवाली स्तर पर टीम का गठन कर घटनास्थल के आसपास के लगे कैमरे को खंगालते हुए मुखबिर को मामूर किया गया।
त्वरित कार्यवाही के फलस्वरुप पुलिस टीम ने मात्र 8 घंटे के भीतर वारदात करने वाले अभियुक्त को मंगलौर क्षेत्र से दबोचते हुए चोरी मोटरसाइकिल बरामद की। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*विवरण अभियुक्त-*
1. जावेद पुत्र अल्ला दिया निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर हरिद्वार
*बरामद माल*
1- मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर नं0 UK17A 0427 सिल्वर/काला
*पुलिस टीम*
1. अपर उप निरीक्षक पवन बडोनी
2. हेड कांस्टेबल मनोज मिनांन
3. कांस्टेबल विपिन सकलानी

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप