
जसपुर क्षेत्र में किसानो के खेतो मे लगी पानी की मोटर खोलने की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी जिसके अनावरण हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिहंनगर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10.03.2023 की रात्री में आम के बाग गंगुवाला रोड से मोटर चोरी की योजना बनाते हुए अजय कुमार , राहुल , विकास व जोगेन्द्र कुमार को आला नकब, बैट्री, व नाजायज चाकु के साथ गिरफ्तार किया गया है जिस सम्बन्ध में कोतवाली जसपुर में मु0 एफ0आई0 न0- 107/2023 धारा 401भा0द0वि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त अजय कुमार पहले भी लूट व चोरी के मुकदमो में जैल जा चुका है , उसी के द्वारा अपना चोरी गैंग तैयार कर किसानो के खेतो से मोटर चोरी करने के अपराध काफी समय से किया जा रहा था , इनके द्वारा रात के समय में खेतो में लगी मोटर को खोलकर उन्हे हथौडे व कनेक्टर पिन की मदद से खोला जाता था व लोहा व तार अलग- अलग राह चलते कबाडियो को बेच दिया जाता था । अभियुक्तगण को मा0 न्या0 पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- अजय कुमार पुत्र बाबु सिहं निवासी हमीरावाला पतरामपुर कोतवाली जसपुर उम्र- 25 वर्ष
2- राहुल पुत्र सुरेन्द्र सिहं चौहान निवासी वीरपुरी पतरामपुर कोतवाली जसपुर उम्र- 26 वर्ष
3- विकास कुमार पुत्र तेज प्रकाश निवासी हमीरावाला पतरामपुर कोतवाली जसपुर उम्र- 22वर्ष
4- जोगेन्द्र कुमार पुत्र विजयपाल सिहं निवासी मकोनिया धर्मपुर कोतवाली जसपुर उम्र- 28 वर्ष
बरामदगी सामान
एक अद्द हथौडी, एक लोहे का सरिया , 02 लोहे की कनेक्टर पिन, 02 अद्द नाजायज चाकु ।
*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग