देहरादून के नेहरू कालोनी स्थित जल संस्थान मुख्यालय पर ” जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ” का धरना प्रदर्शन 26वे दिन कार्मिक अनशन का 20 वाँ दिन मुख्य महा प्रबंधक जल भवन नेहरू कॉलोनी में जारी रहा। विभाग से अभी तक कई वार्ताएं हुई जो की विफल रही श्रमिक संगठन अपनी एक सूत्रीय माग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेगा।आज धरने के 26 वें दिन उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने धरना स्थल पहुंच कर अपना समर्थन दिया और कहा कि उत्तराखंड सरकार सिर्फ युवाओं के साथ रोजगार में धोखा कर रही है, विधानसभा बैकडोर भर्ती में अपने रिश्तेदारों को बिना नियम लगा दिया और 20-25 वर्षों से काम कर रहे 2500 से अधिक कर्मचारियों के लिये नियम बनाने में दिक्कत हो रही है। राज्य सरकार को इन कर्मचारियों के शोषण को बंद कर , सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा अतः इन कर्मचारियों के लिए कोई रास्ता निकालना चाहिए।
पार्षद अमित भंडारी ने कहा कि जल संस्थान कर्मचारियों की मांगों को सरकार को मानना चाहिए व इनको सरकारी स्वीकृत मानदेय मिलना चाहिए।
आज धरना प्रदर्शन में बहुत संख्या में उत्तराखंड की विभिन्न जिलों से भारी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। धरने में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ पार्षद अमित भंडारी, संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, महामंत्री मंगलेश लखेड़ा, बलबीर पायल, प्रवीण बोहरा, चंद्रमोहन खत्री, आशीष द्विवेदी, सुरजीत डोबरियाल, आदि उपस्थित रहे।

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !