
बारिश का मौसम भले ही आम लोगो के लिए मुसीबत भरा होता हो लेकिन अपराधिक छवि के लोगो के लिए अपराध करने का मुफीद टाईम होता है और पुलिस की मुस्तदी के चलते ये अपराधी अपराध को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ जाते है इसी तरह का ताजा मामला देखने को मिला थाना राजपुर की जाखंन चौकी क्षेत्र मे जहा देर रात्रि दौराने गश्त चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति को *अंसल बेली ग्राउंड के पास*शक के आधार पर रोका तो तलाशी के दौरान पकडे गये युवक के पास से एक खतरनाक और धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की वह बरसात के मौसम मे अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए ख़तरनाक चाकू के दम पर कीसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था जिसके बाद पकडे गये अभियुक्त को अवैध चाकू रखने के आरोप मे धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद पकडे गये युवक के घर वालो से सम्पर्क किया तो घरवाले भी आरोपी के कारनामो के चलते काफी परेशान नजर आये युवक के परिजनो का कहना है कि अभियुक्त दीपक पहले भी कई बार चोरी और मारपीट करने के चलते हवालात की हवा खा चुका है
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*
———————————–
…. दीपक राणा पुत्र कमल सिंह निवासी मोहन बस्ती दून विहार जाखन थाना राजपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष।
*बरामदगी*
*01अवैध चाकू*
*****************
*पुलिस टीम*
1- उपनिरीक्षक सुमेर सिंह
२- कां०सुभाष सिंह

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग