March 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आईएसबीटी पुलिस चौकी ने पकडे दो शातिर वाहन चोर, चोरी के दो वाहन किये बरामद,

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी बालकिशन राणा पुत्र स्व0 जगत सिंह राणा निवासी नयागांव सेवला खुर्द पटेनलगर देहरादून ने चौकी आई0एस0बी0टी0 पर सूचना दी कि दिनांक 22/04/2023 को शाम 03.30 बजे मेरे घर के बाहर से मेरी सफेद स्कूटी एक्टिवा वाहन सं0 UK07BF-7323 चोरी हो गयी। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 197/23 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया विवेचना अ0उ0नि0 डालेन्द्र सिंह के सुपुर्द की गई व दिनांक 23/04/203 को वादी रामकुमार शर्मा पुत्र स्व श्री चौहल सिंह निवासी 527 ब्रहमपुरी निरंजनपुर पटेलनगर देहरादून ने चौकी बाजार थाना पटेलनगर पर आकर सूचना दी कि दिनांक 16/04/2023 को अपनी स्कूटी सं0 UK07DK-8277 रंग नीला को लेकर सामान लेने विशाल मेगामार्ट की गली मे गया था, वहां से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी चोरी कर ली गयी। जिस पर मु0अ0सं0 198/23 धारा 379 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 कैलाश चन्द्र के सुपुर्द की गयी जिसके बाद आईएसबीटी पुलिस चोकी ने दो चोरी की स्कूटीयो सहित दो शातिर चोरो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः–*
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23/04/2023 को सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबीर की सूचना पर निम्नलिखित 02 नफर अभियुक्तगण को मुक्ती धारा से पहले पुलिया से पास चन्द्रमणी रोड थाना पटेलनगर देहरादून से समय 23.20 बजे उपरोक्त चोरी हुये वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- दीपक कुमार पुत्र नितेश्वर साहनी निवासी चन्द्रमणी प्रभु कालोनी थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 23 वर्ष
2- सावन कुमार पुत्र शीशराम सिंह निवासी अमर भारती चन्द्रमणी थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 22 वर्ष
*बरामद माल*
1- वाहन संख्या- UK07BF-7323 एक्टिवा सफेद रंग
2- वाहन संख्या- UK07DK-8277 मेस्ट्रो नीला रंग

*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 संजीत कुमार चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेलनगर देहरादून
2-अ0उ0नि0 श्री डालेन्द्र सिंह कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-हे0कानि0 346 सुनीत कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
4-कानि0 1557 मान सिंह कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
5-कानि0 1076 दीपेन्द्र नौटियाल कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
6-कानि0 1716 सोनी कुमार कोतवाली पटेलनगर देहरादून
7-कानि0 1572 नीरज सामन्त कोतवाली पटेलनगर देहारदून ।

You may have missed

Share