
रोटरी क्लब मसूरी की ओर से इंस्टालेशन सेरेमनी 2023-24 का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष फिरोज अली की ताजपोशी समारोह में मुख्यातिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रहे
कार्यक्रम के दौरान फिरोज अली को अध्यक्ष, नितिन गोयल को सचिव तथा विनेश सिंगल
को कैशियर के पद पर नियुक्त करते हुए मुख्यातिथि की ओर से उनका विशेष रूप से सम्मान किया गया। वहीं, इस दौरान पूर्व प्रधान मनोरंजन त्रिपाठी ने उनके कार्यकाल के दौरान समाज हित में किए गए कार्यों के चलते रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की ओर से कई अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रधान फिरोज अली ने संयुक्त रूप में कहा कि रोटरी क्लब का देश ही नहीं विदेशों में भी समाज हित कार्यों के लिए विशेष स्थान है। इसके साथ जुड़ना और वह भी अहम पदों पर रहकर काम करना बेहद गौरव की बात है। रोटरी क्लब में कोई भी पद अहम जिम्मेदारी का काम है। आशा है कि जिन भी सदस्यों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे इस मौके पर रजत अग्रवाल,संजय अग्रवाल,संदीप सहनी,रजत कपूर,योगिता गुप्ता,नूपुर कैन्तूरा,अर्जुन कैन्तुरा,विपुल मित्तल,अश्विनी मित्तल ,डी के जैन,नरेंद्र सहनी,वीनेश मित्तल, आदि मौजूद रहे।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग