देवाल (चमोली)। हिमालयन क्लचर समिति की ओर से मंगलवार को चमोली जिले के देवाल ने बस स्टेशन में सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दी गई। लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आवाहन किया गया।
हिमालयन क्लचर समिति के दल नेता हरेंद्र सिंह दानू और उत्तराखंड के लोकगायक किशन दानू ने कहा लोक सूचना विभाग देहरादून के सहयोग से देवाल विकास खंड के वांक, मुदोली, रामपुर, पूर्णा, सरकोट, आदि गांव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव में पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही अनाजों का उत्पादन, क्रय विक्रय, पलायन, लखपति दीदी, लक्ष्मी योजना, आंचल अमृत, स्वयम सहायता समूह, निशुल्क पुस्तक, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन, उज्जवला, शौचालय, आवास की योजनाओं के बारे में आम जन को बताया जा रहा है ताकि लोग इसका लाभ ले सकें। इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, पूजा दानू, दीवाकर मिश्रा आदि मौजूद थे।

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !