March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बदरीकेदार के दर्शन को पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी

-केदारनाथ में बीकेटीसी के अध्यक्ष को अंबानी ने दान स्वरूप पांच करोड़ दो लाख का चैक सौंपा

बदरीनाथ/केदारनाथ (चमोली/रुद्रप्रयाग)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किये। रविवार को पहले अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे यहां दर्शन के बाद केदारनाथ धाम को रवाना हुए। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। रविवार को प्रातः नौ बजे मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे सीधे मंदिर में दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी प्रत्येक यात्रावर्ष पारिवारिक सदस्यों के साथ श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचते है। इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए कुल पांच करोड़ दो लाख रूपये की धनराशि का चैक मंदिर समिति को दानस्वरूप भेंट किया है कोरोनाकाल में जब यात्रा न्यूनतम थी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बतौर मंदिर समिति को दान स्वरूप बड़ी मदद की थी।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री के सलाहकार बीडी सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट ईओ सुनील पुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, कृष्णानंद पंत, अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण सहित तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You may have missed

Share