इंडिया टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टानकोविच का तलाक, 4 साल ही चली शादी…….
दिल्ली: इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविच का तलाक हो गया है. हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर इस चौंकाने वाली खबर का ऐलान किया. हार्दिक पंड्या ने फैंस को जानकारी दी कि वो 4 साल की शादी का अंत कर रहे हैं।
हार्दिक और नताशा ने मिलकर ये फैसला लिया है कि उन्हें अब अलग हो जाना चाहिए. हार्दिक ने बताया कि उन दोनों ने इस रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन अंत में दोनों ने एक-दूसरे के भले के लिए ही ये फैसला लिया. हार्दिक ने बताया कि तलाक का फैसला बेहद ही मुश्किल था क्योंकि उन्होंने साथ में खुशियां बांटी, अच्छे और बुरे समय में एक दूसरे का साथ दिया, वो एक परिवार की तरह रहे।
4 साल पहले हुई थी शादी
हार्दिक पंड्या और नताशा स्टानकोविच की शादी मई, 2020 में हुई थी. दोनों ने लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी. जुलाई 2020 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम अगस्त्य है. बेटे के जन्म के तीन साल बाद हार्दिक पंड्या और नताशा स्टानकोविच ने फरवरी 2024 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से फिर धूमधाम से शादी रचाई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश