
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून में लगातार बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। यहां वायरल बुखार, जुकाम, खांसी और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है। कभी बारिश, कभी तेज धूप पड़ रही है। जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।कोरोनेशन अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद पंवार ने बताया की बीते सप्ताह के दौरान रोजाना करीब 1500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। यहां मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण जिला अस्पताल में दवाओं की खपत भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है।अस्पताल के चीफ फार्मिंस्ट अनिल बिष्ट ने बताया की जहां पहले रोजाना 500 से 800 पैरासिटामोल टैबलेट्स की आवश्यकता होती थी, अब यह संख्या बढ़कर 1000 से 1300 हो गई है। इसके अलावा एलर्जी की 600 से अधिक टैबलेट्स और बी कॉम्प्लेक्स, एंटीबायोटिक्स जैसी अन्य आवश्यक दवाओं की भी प्रतिदिन 500 से अधिक वितरित की जा रही हैं।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार