
गत दिवस जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा स्टांप चोरी मामलों पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जांच करने पर लगभग धनराशि रुपए 1867226 की स्टांप चोरी पाई गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच करने पर पाया गया कि धनराशि रुपए 1867226 स्टांप ड्यूटी में कमी पाई गई, जिसपर धनराशि रुपए 845509 अर्थदंड एवं धनराशि रुपए 624130 ब्याज सहित कुल धनराशि रुपए 3346865 जमा कराने हेतु संबंधित व्यक्तियों को नोटिस प्रेषित किए गए हैं। उक्त धनराशि निर्धारित समय अवधि पर जमा ना कराए जाने पर संबंधिततों पर 10% अतिरिक्त धनराशि जमा करवाई जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने जनमानस से अनुरोध करते हुए कहा कि संपत्ति क्रय/विक्रय करते समय निर्धारित शुल्क जमा कराएं जांच होने पर 4 गुना अधिक जुर्माने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाती हैं जिससे संबंधितों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग