गोपेश्वर (चमोली)। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से उत्तराखंड राज्य के चमोली सहित 10 जिलों में कहीं-कही भारी से अत्यंत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े समस्त अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। साथ स्थानीय जनता को विशेष सावधानी, सुरक्षा एवं आवगमन में नियंत्रण रखने की सलाह दी है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा और आवागमन पर नियंत्रण रखा जाए। किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए। मोटर मार्ग बाधित होने की दशा में सड़क निर्माणदायी संस्थाएं तत्काल सड़क खुलवाना सुनिश्चित करें। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहे। समस्त चौकी, थाने भी आपदा प्रबंधन संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित अलर्ट पर रहें। आपदा की सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0135-2710334, टोल फ्री नंबर 1070, मोबाइल नंबर 8218867005, 9058441404 तथा फैक्स नंबर 0135-2710335 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें। कोई भी अधिकारी अपना फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगे। फंसे हुए लोगों के लिए खाद्यान्न सामग्री और मेडिकल की व्यवस्था रखी जाए। नगर एवं कस्बों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाए।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह