*देश के विभिन्न राज्यों से महाशिवरात्रि पर्व* के दिन जनपद पौड़ी गढ़वाल के *नीलकण्ठ महादेव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़* रहती है।
अधिक भीड़-भाड़ के दौरान *कानून एवं शान्ति व्यवस्था* के दृष्टिगत *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व-2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र के *गरूड़चट्टी, बाखाला तिराहा, पीपलकोटी, जिला पंचायत पार्किग, टैक्सी यूनियन पार्किंग, मन्दिर परिसर* आदि क्षेत्रों का *जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था* को सुव्यवस्थित करने, जिला पंचायत से समन्यव स्थापित कर नीलकण्ठ मन्दिर आने वाले *शिवभक्तों की सुविधा हेतु पार्किग व्यवस्था* बनाने, पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों के लिये पानी की व्यवस्था करने एवं *पार्वती मन्दिर से नीलकण्ठ मन्दिर परिसर तक पैदल ढलान वाले रास्ते पर बीच-बीच में लकड़ी के बैरियर* लगाने हेतु क्षेत्राधिकारी श्रीनगर व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग