उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बरसात के दृष्टिगत पुलिस द्वारा गंगा घाटों में स्नान करने तथा नदियों के किनारे रहने वाले लोगो को लाउड हैलरो के माध्यम से किया जा रहा सर्तक…….
देहरादून: लगातार हो रही भारी बरसात के दृष्टिगत पुलिस द्वारा गंगा घाटों में स्नान करने तथा नदियों के किनारे रहने वाले लोगो को लाउड हैलरो के माध्यम से किया जा रहा सर्तक।*
मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बरसात के अलर्ट तथा लगातार हो रही भारी बरसात के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीमो को आपदा राहत उपकरणों के साथ तैयारी की हालत में रखने तथा थाना क्षेत्रान्तर्गत नदियों के किनारे रहने वाले लोगो तथा गंगा घाटों में स्नान हेतु आये लोगो को सतर्क रहने हेतु अवगत कराने के निर्देश दिये गए है।
जनपद में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नदी/ नालो का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगातार नदी/नालो के किनारे भ्रमणशील रहते हुए नदी/नालों के किनारे बसे लोगों को लाउड हैलरो के माध्यम से सतर्क रहने तथा नदी/नालो के पास न जाने के सम्बंध में अलर्ट किया जा रहा है। साथ ही गंगा घाटों में स्नान हेतु आये लोगो को भी स्नान के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह