गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी के निर्देशों पर सोमवार से बदरीनाथ धाम में पौराणिक आस्था पथ कुबेर गली की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। बरसात में मलबा आने से पुराना आस्था पथ क्षतिग्रस्त हो गया था।
गौरतलब है कि विगत रविवार को बदरीनाथ धाम में निरीक्षण के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने यह समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी थी। जिलाधिकारी ने जनभावना को देखते हुए कार्यदायी संस्था को तत्काल प्रभाव से पुराने आस्था पथ कुबेर गली को ठीक करने के निर्देश दिए थे। ताकि भगवान के विग्रह का रास्ता सुचारू रहे। इस पर कार्यदायी संस्था ने सोमवार से ही आस्था पथ ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि नदी का जल स्तर कम होने के बाद यहां पर अभी हेवी मशीनरी से रिवर फ्रंट डेवलपमेंट और पौराणिक कुबेर गली का स्थायी रूप से निर्माण किया जाना है, लेकिन जनभावना के दृष्टिगत आस्था पथ को प्राथमिकता पर ठीक कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर कार्यदायी संस्था ने यहां पर आस्था पथ ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह