उत्तराखंड में सप्ताह भर में सामान्य से 100 फीसदी से अधिक हुई बारिश, बागेश्वर में सबसे ज्यादा बरसे मेघ…..
देहरादून: प्रदेश के कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां बहुत कम बारिश हुई। प्रदेश भर में सबसे कम बारिश हरिद्वार जिले में हुई।भले ही इस बार उत्तराखंड में मानसून ने देरी से दस्तक दी थी।
लेकिन जुलाई माह के शुरुआत से ही प्रदेश भर में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरे प्रदेश में सामान्य से 100 फीसदी से भी अधिक बारिश हो गई है। सबसे ज्यादा बारिश कुमाऊं के बागेश्वर जिले में हुई। यहां सप्ताह भर में 271.5 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 453 फीसदी अधिक है।हालांकि, प्रदेश के कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां बहुत कम बारिश हुई।
प्रदेश भर में सबसे कम बारिश हरिद्वार जिले में हुई। यहां 79.9 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 56 फीसदी अधिक है। देहरादून की बात करें तो 30 जून से छह जुलाई तक जिले में 223 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 200 फीसदी अधिक है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 10 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सात जुलाई को प्रदेश भर में बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि आठ से 10 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज बारिश और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश