उत्तराखंड में पिछले 36 घंटे से नैनीताल जिले में हो रही मूसलाधार बरसात,हल्द्वानी लालकुआं सहित कई इलाको में पानी पानी……
हल्द्वानी: पिछले 36 घंटे से नैनीताल जिले में हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटे में हल्द्वानी शहर में सबसे ज्यादा 206 मिली मीटर बरसात रिकार्ड की गई है।
भारी बरसात की वजह से नैनीताल जिले में चार स्टेट हाईवे, चार जिला मार्ग और 30 ग्रामीण सड़क बंद हो गई है इसके अलावा भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर कई जगह भूस्खलन हुआ है।
जिला प्रशासन और सरकारी मशीनरी जेसीबी के माध्यम से लगातार सड़कों को खोलने का काम कर रही है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भारी मात्रा में जल भराव हुआ है। कई मोहल्ले और ग्रामीण इलाके पूरी तरह जलमग्न है।
वही हाईवे और जिला मार्ग में बहने वाले रपटे और गधेरे खतरा बने हुए हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी इंचार्ज को खतरे की जद वाले रपटों पर लोगों को जाने से रोकने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश