उत्तराखंड में नई नवेली दुल्हन का शातिर रूप: किया ऐसा काम की उड़ गए सबके होश……
देहरादून: नई नवेली दुल्हन का शातिर रूप: किया ऐसा काम की उड़ गए सबके होश, फिर सामने आया हैरान कर देने वाला सचशादी के बाद युवती 15 दिन दून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद झगड़ा किया और कीमती सामान व गहने लेकर चली गई।देहरादून में एक नई नवेली दुल्हन ने ऐसा काम किया कि सबके होश उड़ गए।
शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन गहने लेकर मायके चली गई। इसके बाद ससुराल पक्ष को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये मांग की। आरोपी महिला और उसके परिवार के खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पति ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि महिला ने पहले से ही तीन शादी की हैं और तीनों जगह ब्लैकमेल किया है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पंकज सिंह निवासी कारगी चौक ने तहरीर दी। पंकज की शादी 22 अप्रैल 2022 को अंकिता यादव पुत्री अशोक यादव निवासी शाहजहांपुर के साथ हुई थी।
शादी के बाद अंकिता 15 दिन दून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद झगड़ा किया और कीमती सामान व गहने लेकर चली गई। पीड़ित ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन उसने साथ रहने से मना कर दिया।अलग होने के लिए ब्लैकमेल कर अंकिता और उसके परिवार ने आठ लाख रुपये मांगे।
इस दौरान पीड़ित को पता लगा कि अंकिता यादव और उसका परिवार इसी तरह लोगों को ब्लैकमेल कर रकम हड़पता है। पीड़ित के मुताबिक अंकिता ने इससे पहले भी दो शादी की है।आरोप है कि ऐसे एक मामले में वह नैनीताल जिले से जेल जा चुकी है। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी अंकिता यादव और उसके परिवार के षडयंत्र के तहत ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।


More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु