उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड नियमावली प्रकोष्ठ के ओएसडी को बदला गया, विशेष सचिव ने जारी किए आदेश……..
देहरादून: विशेष सचिव (गृह) रिधिम अग्रवाल ने यूसीसी नियमावली तैयार करने के लिए गठित प्रकोष्ठ में नए ओएसडी की तैनाती के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
शासन ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता नियमावली तैयार करने के लिए गठित प्रकोष्ठ में तैनात विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) को बदलकर नए ओएसडी की तैनाती की है। इस संबंध में विशेष सचिव (गृह) रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर की जसपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक निर्भय जैन को प्रकोष्ठ में ओएसडी की जिम्मेदारी देख रहे थे। शासन ने उन्हें उनके मूल विभाग में भेज दिया है। जैन को पांच मार्च 2024 को प्रकोष्ठ में तैनात किया गया था। उनके स्थान पर अब शासन में उपसचिव पद पर तैनात अखिलेश मिश्रा को विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह