उत्तराखंड में IAS दीपक रावत को EMAIL से आई थी शिकायत, खुद निरीक्षण करने पहुंचे…..
हल्द्वानी: आयुक्त दीपक रावत को ईमेल के माध्यम से शिकायत मिली थी कि नैनीताल तल्लीताल पेट्रोल पम्प में शौचालय एवं हवा भरवाने वाली मशीन कक्ष में लॉक रहता है तथा हवा वाहनों में निजी व्यक्तियो द्वारा भरी जाती है ।साथ ही ईधन की घटतोली की जाँच में प्रयोग में आने वाले उपकरण भी मौके पर सत्यापित नहीं पाये गये।
आयुक्त रावत ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये नैनीताल तल्लीताल पेट्रोल पम्प का निरीक्षण करते हुए पंप स्वामी को चेतावनी देते हुये तत्काल शौचालय एवं हवा भरने की मशीन को चालू करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बांट-माप अधिकारी को माप-तोल उपकरणों को सत्यापित कर आख्या देने के निर्देश दिये।

आयुक्त रावत ने कहा कि मार्केटिंग गाइडलाइंस के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक आम लोगों को 6 सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर पीने का पानी, गाड़ी में हवा भरने की सुविधा, शौचालय की सुविधा, प्राथमिक उपचार किट और फोन की सुविधा गाईड लाइन के अनुसार निःशुल्क देना अनिवार्य है।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग