उत्तराखंड में हरीश धामी बोले अब कांग्रेस में नहीं रहा पाउँगा, हम अलग दल बनाकर भी कर सकते हैं काम, जनता कहेगी तो सीएम पुष्कर धामी के लिए छोड़ दूंगा सीट सुनिए क्या बोले हरीश धामी…..
देहरादून : उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर हरीश धामी ने प्रदेश प्रभारी पर निशाना साधा कहा उत्तराखंड कांग्रेस में देवेंद्र यादव ने कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ाई उनके अनुसार मुझे तो नहीं लगता कांग्रेस में हरीश या प्रीतम गुट हैं गुटबाजी को बढ़ावा देने का काम देवेंद्र यादव ने किया गणेश गोदियाल से इस्तीफा लिया तो फिर इस्तीफा देवेंद्र यादव से क्यों नहीं लिया।
हरीश धामी ने साफ कहा की मैं आहत हूँ कहा अगर जनता कहेगी तो 2014 में एक बार मैंने अपनी विधायकी छोड़ी थी क्षेत्र के विकास के लिए अगर एक बार फिर मेरे इलाके की जनता कहेगी तो फिर इस्तीफा दें सकता हूँ अगर पुष्कर धामी के लिए इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हूँ।
वही धामी ने साफ तौर पर कहा की मैंने करन माहरा और यशपाल आर्य को बधाई दी हैं उनके अनुसार करन के लिए तो मैंने ही आवाज उठाई थी की उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए मेरी कौन सी इंदिरा जी से कोई लड़ाई थी मेरे लिए तो वो माँ की तरह थी।
वही धामी ने सीधे तौर पर साफ कर दिया की बड़ी संख्या में विधायक नाराज हैं उनके अनुसार हम बात कर रहे हैं सब विकल्पों पर विचार कर रहे हैं हम चाहेंगे की अपना दल बनाकर सदन में काम भी कर सकते हैं कहा लोकतंत्र के हित में लें सकते हैं कोई भी फैसला।
साफ हैं हरीश धामी ने साफ कर दिया हैं कि वो बहुत आहत हैं उन्होंने हरीश रावत के लिए 2014 में विधायकी छोड़ी थी लेकिन उन्हें क्या मिला उनके अनुसार मुझे परेशान करने के लिए मुझे नीचा दिखाने के लिए मेरा नाम प्रदेश सचिव कि लिस्ट में डाल दिया गया जबकि हारे हुए विधायकों को महामंत्री बनाया गया था।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप