March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में सीएम धामी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कमेटी का गठन करेंगे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद किया एलान।

उत्तराखंड में सीएम धामी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कमेटी का गठन करेंगे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद किया एलान…..

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. सीएम धामी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया।

लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने साथ ही एलान किया कि वह यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करेंगे।

सीएम धामी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मैंने 12 फरवरी 2022 को एक संकल्प उत्तराखंड की जनता के समक्ष रखा था कि सरकार का गठन होते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन होगा।

उन्होंने आगे कहा कि कमेटी एक ड्रॉफ्ट बनाएगी और उसके आधार पर ही उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा. उस पर हम कार्रवाई कर रहे हैं और पहली कैबिनेट में हमने कैबिनेट नोट बना दिया है, जिस पर काम किया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि ऐसे बहुत से विकास के मुद्दे थे जो पीएम मोदी के समक्ष रखे गए हैं और उन्होंने पूरा आश्वासन दिया है उन सभी पर काम करने का और मैंने भी उनका मार्गदर्शन लिया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पूरा चुनाव अभियान प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चला और पूर्ण बहुमत के साथ वहां पर BJP की सरकार बनी. जैसे प्रधानमंत्री ने भी पहले ही कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा।

You may have missed

Share