March 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

चमोली के पास टाटा सुमो खाई मे समाई,सूमो मे सवार थे 17लोग ,12 के मरने की सूचना,मुख्यमंत्री मे जताया दुखः।

चमोली में जोशीमठ-कीमाला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के मामले में 12 लोगों की मृत्यु होने की संभावना जताई जा रही है। अंधेरा होने के बावजूद एसडीआरएफ एवं थाना पुलिस स्थानीय लोगों की मदद के साथ शवों को गहरी खाई से बाहर निकलने की रेस्क्यू में लगे हुए हैं।

बता दें कि आज शाम यात्रियों से भरी टाटा सुमो जोशीमठ ब्लाक अंतर्गत दुमक मोटरमार्ग ग्राम पल्ला- जखोल में लगभग 700 मीटर गहरी खाई में आज शाम गिर गई थी। राहगीरों द्वारा इस दुर्घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई जिसके बाद सूचना पर SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

 

बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 12 लोग ही सवार थे. बचाव टीम द्वारा खाई में उतरकर वाहन में सवार 02 महिला व 10 पुरुषों के शव को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है।

इस दुखदः घटना मे घायल लोगो की सूची

1.अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद,
2.रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़,
3.महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ।
4.हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़ ।
5.जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है।

मृतकों के नाम
1.दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री धन सिंह उच्छोग्वाड़।

सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।
विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।
सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।
कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।
लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।
ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।
राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।
गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।
रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।
गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।
शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल है।

इस दुखदः घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट किया है साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

 

 

Share