रिपोर्ट= राजीव शास्त्री बहादराबाद
हरिद्वार क्षेत्र से पहले भी कई बार अवैध रूप से रह रहे बंगलादेशी,पाकिस्तानी गिरफ्तार हो चुके है ताजा मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एलआईयू को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव में एक बांग्लादेशी महिला के अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी।जांच की गई तो पता चला कि उक्त महिला आतंकी अलीनूर की पत्नी है, जिसे पिछले दिनों उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया था। छानबीन करने के बाद पुलिस ने महिला के तीन बच्चों सहित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रहीमा पत्नी अली नूर उर्फ जावाद निवासी ग्राम हिरन थाना कोटालियारा जिला गोपालगंज बांग्लादेश बताया है।वह यहां कूड़ा बीनने का काम कर रही थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर जानकारी लेने की कोशिश कर रही है कि इसको यहा पर किसने शरण दी हुई थी बंग्लादेश से हरिद्वार तक कैसे और किस माध्यम से पहुची थी । फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और महिला सहित उसके बच्चों को कोर्ट में पेश कर दिया है

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप