
डोईवाला,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के परीक्षा पर कार्यक्रम के तहत पब्लिक इंटर कालेज में छात्र छात्राओं को उनका उदबोधन रेडियों के माध्यम से सुनाया गया।इस अवसर पर पहुँचे जे वी जैन डिग्री कालेज के पूर्व प्रवक्ता डा0विनय सिह पुडीर ने कहा कि पढाई को बोझ नहीं समझना चाहिए बल्कि इसको रूचि के साथ लेना चाहिए। तनाव मुक्ति के लिए समय का सदुपयोग करके बचा जा सकता है। कैरियर काऊंसलर डा0हेमचन्द्र रियाल ने कहा कि तनाव का कारण तब पैदा होता है जब कार्य को छोडा जाता है,पूरे वर्ष अध्ययन से जुडा रहने वाला विधार्थी परीक्षा को उत्सव की तरह लेता है।इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं जूनियर वर्ग के हरिशंकर,अंजलि,शिवानी गुप्ता,सीनियर वर्ग की प्रिया गुरूग,नैना,खुशी थपलियाल,बबिता को प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने पर पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। छात्र छात्राओं ने ध्यान पूर्वक प्रधान मंत्री की बातो को सुना।इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार वरिष्ठ शिक्षक नरेश वर्मा,डी एस कंडारी,जे पी चमोली,अशवनी गुप्ता,आलोक जोशी,अनीता पाल,भुवनेश वर्मा आदि शिक्षक मौजूद थे।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग