*SSP श्वेता चौबे के निर्देशन में साइबर सेल ने पीड़ित को लौटायी रु0 1,70,000/- की धनराशि*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु गठित साइबर सेल को जनपद में *साइबर फ्रॉड सम्बन्धी किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही* करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्गत निर्देशों के क्रम में श्री विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स के पर्यवेक्षण में साइबर सेल द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के खाते में धनराशि वापस कराए जाने एवं *आम जनमानस को साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु लगातार जागरूक* करते हुए अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 06.05.2022 को *आवेदक श्री विजय राठौर, निवासी-कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल* द्वारा साइबर सेल कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल को एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन के माध्यम से प्रोडक्ट खरीदने के नाम पर अपने खाते में रु0 1,70,000/- की धनराशि डलवाकर ठगी की गयी थी। साइबर सेल द्वारा *त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे/बैंक नोडल से पत्राचार आदि की कार्यवाही कर *आवेदक के खाते से हड़पी रु0 1,70,000/- की सम्पूर्ण धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस* कराया गया।
*आम जनमानस से अपीलः-*
◆ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
◆ किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
◆ अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब्स आफर से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक ना करें।
◆ अंजान QR Code स्कैन ना करें।
◆ जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
◆ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
*साइबर पुलिस टीमः-*
1. श्री राजेन्द्र सिंह खोलिया (प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल)
2. उपनिरीक्षक श्री जयपाल सिंह चौहान
3. आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
4. महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी
5. आरक्षी 210 ना0पु0 उत्तम सिंह

More Stories
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,सत्यापन के दौरान मिले संदिग्धों को दो बसों मे भरकर पहुंची थाने,एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र की मिश्रित आबादी क्षेत्र मे चलाया गया सघन सत्यापन अभियान।
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत