
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार)बहादराबाद
पट्टे की जमीन पर विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या के मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर बाप बेटो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव खेड़ली निवासी मोंटी ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया कि सिचाई विभाग की जमीन उसके बाबा अतरू द्वारा पट्टे लिया गया था। उसके बाबा की मौत के बाद उसके पिता राजपाल ओर उसका चाचा बल सिंह का उक्त जमीन पर विवाद चल रहा था। उक्त जमीन पर उसके पिता और चाचा का कई बार झगड़ा हो चुका था। इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी गई। 29 मई सुबह साइकिल पर उसका पिता खेत पर गया था जब वह शाम तक घर नही पहुंचा तो उसकी फिक्र होने लगी। जब उसके परिवार के लोग उसे खोजते हुए खेत पर गये तो वह खेत पर जला हुआ मिला और उसकी मौत हो गई थी। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि उसके पिता की उसके चाचा बल सिंह तथा उसके बेटों कपिल एवं संदेश ने मिलकर हत्या कर दी है। जिसपर मृतक के बेटे ने थाना बहादराबाद में आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर तीन पुलिस टीम गठित की गई। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश