
*नाराज होकर घर से निकली लड़की को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया सकुशल बरामद*
*परिजनों के इन्कार पर हिरोइन बनने खुद ही निकल पड़ी थी मायानगरी*
*लड़की को सकुशल वापस पाकर माता-पिता ने ली राहत की सांस, हरिद्वार पुलिस का जताया आभार*
*थाना भगवानपुर*
दिनांक- 16.01.2023 को सिकरौढा भगवानपुर निवासी मोहसीन पत्नी फुरकान द्वारा बेटी के नाराज होकर घर से चले जाने के संबंध में थाना भगवानपुर में दी गई सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यमों से जानकारी कर गैर प्रांत उ0प्र0 के सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गुमशुदा लड़की मुस्कान सकुशल बरामद किया गया।
म0उ0नि0 अंजना चौहान द्वारा साहनुभूतिपूर्वक पूछताछ करने पर गुमशुदा ने बताया कि उसकी बॉलीवुड में हिरोईन बनने की इच्छा है लेकिन घरवालों के साफ इंकार के कारण वह मजबूरी में अकेले मुंबई के लिए निकल पड़ी। लड़की के माता पिता को थाने बुलाकर लड़की को सकुशल उनके सुपुर्द की गई।
अपनी लड़की को सकुशल वापस पाकर माता-पिता ने राहत की सांस ली तथा हरिद्वार पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
*पुलिस टीमः-*
1- उ0नि0 दीपक चौधरी
2- म0उ0नि अंजना चौहान
3- का0 1291 संजय कुमार
4- का0 620 नरेश कुमार

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग