
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
*होली के रंग में रंगा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय*
*-छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को लगाया रंग-गुलाल, डीजे की धुन पर जमकर थिरके*
डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट का कैंपस होली के रंगों में नजर आया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लिया। इस दौरान छात्र-छात्राएं डीजे की धुन पर जमकर थिरके।


एसआरएचयू में एनुअल स्पोर्ट्स मीट के बाद छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। होली के त्यौहार का उल्लास हर चेहरे पर नजर आ रहा था। डीजे की धुन पर छात्र-छात्राएं थिरक रहे थे।
कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि होली राग और रंगों का पर्व है, जो उल्लास और सामूहिकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकानाएं दी साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए होली खेलने का संदेश दिया।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग