राजधानी ने लगातार चल रही भारी वर्षा के कारण आसन नदी का जल स्तर अचानक से बढ़ गया जिसके चलते आवासीय कालोनी में घुटनो घुटनो पानी भर गया सुचना मिलने पर तुरंत पटेलनगर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घरों में फंसे लोगो को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गौरतलब है की देहरादून मे लगातार हो रही भारी बरसात के कारण एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को रखा गया है अलर्ट मोड पर रखा गया था प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार हो रही भारी बरसात के कारण आसन नदी का जलस्तर बढने के कारण भूड़पुर क्षेत्र मे आवासीय कालोनी में जलभराव होने के कारण कुछ लोगों के अपने घरों में फंसे होने की सूचना पटेलनगर पुलिस को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी नयागांव मय पुलिस बल व आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा मौके पर रस्सों की सहायता से घरों में फंसे लोगो को सकुशल रैस्क्यू करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस द्वारा नियमित रूप से नदी नालों के किनारे बस्तियों व आवासीय क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए लाउड हेलरो के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने तथा बरसात के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने के सम्बंध में सचेत किया जा रहा है। साथ ही संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार