March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पलटन बाजार मे कप्तान ने निर्देश पर दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दूसरे प्रदेश से आकर फड ठेली रिंग लगाने वालो का किया सत्यापन,दो दिन मे ही दो सौ से ज्यादा संदिग्ध लोगो को लिया हिरासत मे,राजधानी की कानून व्यवस्था मे बाधक बनने वाले संदिग्धो पर लगातार जारी रहेगी कार्यवाई-अजय सिंह एसएसपी देहरादून।

छात्रा के साथ हुई छेडछाड के बाद राजधानी के माहोल को खराब करने वाले बाहरी लोगो के सत्यापन को लेकर एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पलटन बाजार में लगातार सत्यापन अभियान चल रहा है इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार पलटन बाजार व आस पास के क्षेत्र में बाहरी राज्यो से आकर फड़, ठेली, दुकानों के बाहर रिंग व दुकानों में काम करने वाले बिना सत्यापन कराये लोगो के सत्यापन किये जा रहे है आज पुलिस ने बिना सत्यापन के दुकानों में काम करने वाले, फड़, ठेली व दुकानों के बाहर रिंग लगाने वाले 68 संधिक्त व्यक्तियों को पुलिस ने पुलिस लाइन मे ले जाकर सत्यापन की कार्यवाई की साथ ही पलटन बाजार के सभी दुकानदारों को अपने यहां बिना सत्यापन के बाहरी राज्यो के व्यक्तियों को न रखने तथा काम पर रखे गए व्यक्तियों के उनके गृह जनपद से पुलिस सत्यापन कराकर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश जारी किये गये आपको बता दे कि आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर आज दिनाँक 11/09/2024 को पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में दून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा घंटा घर से पलटन बाजार, तहसील चौक, धामावाला बाजार, गांधी रोड, मोती बाजार आदि क्षेत्रों में वहृद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आकर बाज़ारो में फड़, ठेली लगाने वालों, दुकानों में कार्य कर रहे व्यक्तियों तथा दुकानों के बाहर रिंग लगाने वाले व्यक्तियों के सत्यापन किए गए। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आकर पलटन बाजार में फड़, ठेली आदि का कार्य कर रहे 68 बिना सत्यापन कराने वाले/संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें थाने लाकर उनकी सत्यापन की कार्रवाई की गई, साथ ही उनके जनपदों के संबंधित थानों से उनके पूर्व इतिहास की भी जानकारी करते हुए संबंधित को भी अपने जनपदों के थानों से सत्यापन की कार्यवाही करवाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

You may have missed

Share