
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र फैज़ान ने पहले लड़की से जान पहचान कर उसको धोखे से कोल्ड ड्रिंक मे ताबीज़ पिलाकर अपने बस मे कर लिया फिर बहाने से युवती को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती को पांच साल तक ब्लैकमेल किया। युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने बिना धर्म परिवर्तन किये शादी से साफ इन्कार कर दिया। परेशान युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया पीड़िता ने भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नागफनी के दीवान का बाजार मोतीबाग निवासी फैजान ने करीब पांच साल पहले उसकी बहन को बहाने से अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। युवती ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी की मां और भाई शादाब ने आश्वासन दिया है कि फैजान उससे ही शादी करेगा।आरोप है कि फैजान ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवती ने अपने हाथ की नस काट ली। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, उसकी मां और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार