
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
हरिद्वार क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर जट्ट के एक व्यक्ति रमेश पुत्र घसीटा जो अविवाहित व अकेले ही रहते थे (उम्र 56 वर्ष) की चारपाई पर सोते समय धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी सूचना पर जब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो चारपाई पर खून व कुछ मांस के अवशेष थे किंतु रमेश उक्त स्थान से गायब मिला तत्काल मौके पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के पहुंचे। मृतक का शव गांव के दूसरे छोर में गंदे नाले में पड़ा मिला। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल, पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर, पुलिस अधीक्षक अपराध/ट्रैफिक पंकज गैरोला, क्षेत्राधिकारी रुडकी पल्लवी त्यागी, एएसपी जितेंद्र मेहरा एवं फॉरेंसिक टीम, स्वान दल पहुंचे। शव को पंचनामा/पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भेजा गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू