
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर निगम के जौनपुर क्षेत्र में दो सगी बहिनों ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक चोर को धर दबोचा। दोनों बहिनों ने चोरी कर रहे चोर को कमरे में बंद करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को चोर ने पूरे दिन मौहल्ले में घूमकर रेकी की। देर रात चोर ने एक दुकान समेत कई घरों में चोरियां कर डाली। चोर ने एक घर से पानी की मोटर और किराए पर रह रही दो बहने के कमरे से नौ हजार रुपए, मोबाइल और उनके जरुरी दस्तावेज चोरी कर लिए। दोनों बहिनों ने बहादुरी का परिचय देते हुए चोरी कर भाग रहे चोर का पीछा किया और पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को थाने ले गई। दोनों बहिनों ने बताया कि कमरे में बंद करने के दौरान चोर उन्हें जान से मारने और किसी को न बताने की धमकी दे रहा था। क्षेत्र के लोगों द्वारा दोनों बहिनों की बहादुरी की प्रशंसा की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश