उत्तराखंड के हरिद्वार में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में की डकैती, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार देखिए लूट का वीडियो…….
हरिद्वार: कुछ हथियारबंद बदमाश दोपहर करीब दो बजे रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम में पहुंचे। हथियार दिखाते हुए कर्मचारियों को डराया और सामान लूटकर फरार हो गए।
हरिद्वार में रविवार को दिन दहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया। हथियारबंद बदमाशों ने रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर सामान लूटा और वादरदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
घटनास्थल पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार एसपी, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
घटनास्थल पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार एसपी, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है
कर्मचारियों ने आरोपियों के पीछे दाैड़ाई बाइक
जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों के पीछे कारोबारी और उनके कर्मचारियों ने बाइक दौड़ाई। आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ फरार हो गए। पीछा कर रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियार दिखाए। जिसके बाद कर्मचारी रुक गए और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !