अवगत कराना है कि दिनांक 09 फरवरी 2023 को गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत मीट विक्रेता द्वारा संदिग्ध मीट बेचे जाने के सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर आक्रोश प्रकट किया गया।
थाना गुप्तकाशी पुलिस को दिनांक 08 फरवरी 2023 को सूचना प्राप्त हुई थी कि गुप्तकाशी में निवासरत मीट व्यवसायी द्वारा बाहर से मीट मंगवाकर बेची जा रही है, जिस पर पुलिस के स्तर से मीट व्यवसायी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा सम्बन्धित क्षेत्र के पशु चिकित्सक द्वारा मांस का सैम्पल लिया गया है, जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भिजवाया गया है।
शेष मांस को जनता के गवाहों के समक्ष एकान्त में ले जाकर जमीन में गाढ़ दिया गया है। मीट व्यवसायी के पास अनुमति न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मीट व्यवसायी की दुकान को सील किया गया है।
इसके अतिरिक्त जनपद रुद्रप्रयाग के सभी मांस विक्रेताओं का सत्यापन कराया जा रहा है तथा प्रशासन से समन्वय स्थापित कर उनको प्रदत्त अनुमति की जांच की जा रही है।
अतः जनपद की सम्भ्रान्त जनता से अपील है कि शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग