चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
थाना डोईवाला पर वादी संतोष राजपूत पुत्र श्री हरिराम वर्मा निवासी शिमला ग्रांट झडौंद थाना डोईवाला देहरादून का शिकायती प्रा0पत्र उच्चाधिकारीगणो के माध्यम से प्राप्त हुआ । वादी द्वारा अपने प्रा0पत्र मे अंकित किया गया कि नईम कबाड़ी पुत्र सबीर निवासी केशवपुरी बस्ती इंदिरा पुर कॉलोनी थाना डोईवाला देहरादून द्वारा स्वंय के धर्म से भिन्न एक दूसरे धर्म की महिला को बहला-फुसलाकर बिना किसी वैध अनुमति के दिनांक 06/05/2022 को केशवपुरी बस्ती में निकाह कर उक्त महिला के चार नाबालिक पुत्रों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है।
उक्त प्रकरण मे जिलाधिकारी महोदय देहरादून द्वारा जाँच करायी गयी तथा जांच उपरान्त अपराध के अनुरूप सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय देहरादून के निर्देशानुसार एवं प्रा0पत्र मे अंकित तथ्यो के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 111/23 धारा 3/5/6 उत्तराखण्ड धर्म स्वंन्तत्रता अधिनियम 2018 बनाम नईम कबाडी पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना प्रचलित है।

More Stories
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही