March 14, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !

देहरादून। आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशों के क्रम में देहरादून जनपद में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टीटीओ श्वेता रौथाण के नेतृत्व में सहारनपुर रोड, कंवली रोड, जीएमएस रोड, शिमला बाईपास, आईएसबीटी हरिद्वार बाईपास, रायपुर, सहस्त्रधारा रोड तथा राजपुर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर बाइक स्क्वॉड टीमों द्वारा व्यापक जांच की गई।

इसी क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र में टीटीओ श्री हरीश सती के नेतृत्व में तथा विकासनगर में टीटीओ श्री मुकुल मरवाल के नेतृत्व में बाइक स्क्वॉड टीमों द्वारा ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 130 ई-रिक्शा वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 10 ई-रिक्शा वाहनों को सीज किया गया।

जांच के दौरान निम्नलिखित उल्लंघनों में चालान किए गए—

• बिना फिटनेस प्रमाणपत्र – 41

• बिना ड्राइविंग लाइसेंस – 54

• बिना बीमा – 53

• वाहन में माल ढोने पर – 13

• नो पार्किंग – 12

• ओवरलोडिंग – 4

उक्त अभियान में देहरादून से बाइक स्क्वॉड 3, 4, 5 और 6 से परिवहन उप निरीक्षक कुशल बोष्ट, आनंद रतूड़ी, अरविंद भरत तथा शशिकांत टेंगवाल शामिल रहे। ऋषिकेश से बाइक स्क्वॉड 8 और 10 से रमेश पंत और जेठू सिंह, तथा विकासनगर से बाइक स्क्वॉड 11 से वीरेंद्र तोलिया (परिवहन उप निरीक्षक) भी अभियान में सम्मिलित रहे।

आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed

Share