
आज समय लगभग 11:00 बजे विधानसभा तिराहे के पास एक वाहन में अचानक आग लग गई, जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल के वाहन द्वारा गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार सवार सभी व्यक्ति बिजनौर से देहरादून सहस्त्रधारा घूमने के लिए जा रहे थे, तभी विधानसभा तिराहे के पास अचानक कार में आग लग गई, आग से किसी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश