March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

अल्मोड़ा मे यात्रियों से भरी बस खाई से समाई, पुलिस और प्रसासन ने राहत और बचाव कार्य किया शुरू, 7 लोगो के मरने की खबर !

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बस खाई में गिर गई है इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का काम जारी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

You may have missed

Share