गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चमोली के निर्देश पर गुरूवार को तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से संचालित दुकानों को निरीक्षण कर दो दुकानों को सीज कर दिया है।
जिलाधिकारी चमोली को विहिप के अध्यक्ष की ओर से एक शिकायती पत्र दिया गया था जिसमें चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के इंटर कालेज गेट और पोस्ट आफिस के पास अवैध रूप से मीट की दुकाने संचाचित की जा रही है जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने तहसील प्रशासन के नेतृत्व में नगर पालिका, पुलिस के साथ टीम बनाकर गुरूवार को इन दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद दोनों दुकानों को सीज कर दिया गया है तथा दुकान संचालकों को हिदायत की गई कि बिना अनुमति के दुकानों का संचालन न किया जाए। टीम में नायब तहसीलदार चमोली, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, राजस्व निरीक्षक चमोली, पटवारी पपडियाणा और पुलिस के सिपाही मौजूद थे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह