राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। खोह नदी में खनन को लेकर खनन कारी दो गुटों में बंट गए हैं, जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से खोह नदी में खनन बंद पड़ा है।खोह नदी में खनन को लेकर झूला पुल बस्ती और प्रजापति नगर के खनन कारियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है। झूला पुल बस्ती के खनन कारियों का कहना हैं कि झूला पुल बस्ती क्षेत्र में नदी हमारी है और हम ही खनन करेंगे, जबकि प्रजापति नगर के खनन कारियों का कहना है कि खनन कोई भी कर सकता है। खोह नदी में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों गुटों में घमासान मचा हुआ है। उधर, झूला पुल के किनारे खोह नदी द्वारा किए जा रहे कटाव का कारण नदी के किनारे किया गया अवैध खनन है।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह