
मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष -2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री/ नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आदेश/ निर्देशों के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी उचित दिशा/ निर्देश देकर थाना कोतवाली नगर स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया है, गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.07.2023 को परमहंस कॉलोनी बिंदाल नदी बस्ती से सत्यापन व चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्ता श्रीमती सुनीता पत्नी अखिलेश के कब्जे से 02 किलो अवैध गांजा बरामद होने पर अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।
*नाम पता अभियुक्ता*
“””””””””””””””””””””””
1 सुनीता पत्नी अखिलेश राम निवासी परमहंस कॉलोनी बिंदाल नदी बस्ती थाना कोतवाली नगर देहरादून।
*बरामदगी*
“””””””””””””””
(01)- 02 किलो अवैध गांजा
(02)- इलेक्ट्रॉनिक तराजू
*आपराधिक इतिहास*
“”””””””””””””””””””””””””
आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पूछताछ विवरण*
“””””””””””””””””””””””
अभियुक्ता ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा पती बिहार से लायी थी जिसे उंचे दामों में बेचने के लिए लायी थी जिसे पुलिस ने पकड़ लिया ।
*पुलिस टीम*
“”””””””””””””””
01- उ0नि0आशीष सिंह रावत
02- कांस्टेबल धीरेन्द्र
03- म. कांस्टेबल नीलम
04-कांस्टेबल विश्वास

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग