हल्द्वानी: हिल ड्राइविंग लाइसेंस के बिना बाहरी राज्यों के पर्यटक अब पहाड़ का सफर नहीं कर सकेंगे। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी पंकज भट्ट नई पहल शुरू करने जा रहे हैं। पर्यटक सीजन शुरू होते ही पुलिस काठगोदाम में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों की चेकिंग करेगी। हिल ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर पर्यटकों को लोकल का ड्राइवर हायर कर अपने साथ लेकर जाना होगा।
पर्वतीय मार्ग पर अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालकों की लापरवाही से होती हैं। विशेषज्ञों व पुलिस के अध्ययन में भी यह बात सामने आ चुकी है। अभी तक बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक अपनी कार से नैनीताल, भीमताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों में भ्रमण के लिए जाते हैं। पर्वतीय मार्ग में वाहन चलाने का अनुभव नहीं होने पर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। वहीं, सड़क पर चालक बीचोंबीच चलता है. तो जाम की स्थिति बन जाती है। अब मार्च से पर्यटन सीजन शुरू हो जाएगा और हल्द्वानी से नैनीताल तक जाम आम बात हो जाएगी।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग