उत्तराखंड में पनीर खाने के शौकीन तो हो जाईये सावधान, कहीं खा तो नहीं रहे जहर, देहरादून में यहाँ छापेमारी, नकली पनीर जब्त….
देहरादून: अगर आप भी हैं पनीर खाने के शौकीन तो हो जाईये सावधान, कहीं खा तो नहीं रहे जहर, देहरादून में यहाँ छापेमारी, नकली पनीर जब्त।
अगर आप भी पनीर खाने के शौकीन हैं और बाजार से पनीर खरीद के खाते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि आप पनीर नहीं बल्कि जहर खा रहे हैं जी हां रायवाला की एक फैक्ट्री में टीम ने छापेमारी कर नकली पनीर जब्त की है।
मामला रायवाला के हरिपुरकलां का है जहाँ पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर शनिवार को एफडीए की टीम ने छापेमारी कर वहां एसिटिक एसिड और पाम आयल से पनीर निर्माण होता पाया। संदिग्ध खाद्य पदार्थों का पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
जिला अभिहित अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने पनीर प्लांट पर छापामारी की। मौके पर पनीर बनाने में उपयोग किया जा रहा 80 किलो आरारोट, 60 किलो ऐसेटिक एसिड व 20 लीटर पाम आयल बरामद हुआ। कारोबारी पंकज त्रिपाठी नकली पनीर बनाते पकड़े गए।
ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सभी संदिग्ध मिलावटी खाद्य पदार्थ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इससे पूर्व सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे गए।
शनिवार को हरिपुरकलां में पनीर बनाने के प्लांट में बड़ी मात्रा में पकड़े गए नकली पनीर ने इसकी सच्चाई उजागर कर दी। यह पनीर यात्रा मार्ग पर स्थित होटल ढाबों में सप्लाई हो रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश