1. सामान्य से ज्यादा झाग
सुबह के समय पेशाब का बहाव थोड़ा तेज होता है और इसलिए पेशाब में झाग बनना आम बात है, लेकिन ज्यादा झाग बनने की स्थिति को इग्नोर नहीं किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा झाग बनना कई बार किडनी से जुड़ी बीमारियों का संकेत देता है और यह किडनी डैमेज होने से ठीक पहले का एक संकेत भी हो सकता है।
. 2अमोनिया जैसी बदबू
अगर आपको सुबह के समय पेशाब से अजीब बदबू आती है, तो आपको इस लक्षण को इग्नोर नहीं करना चाहिए। सुबह के पेशाब में बदबू हो सकती हैं, लेकिन अमोनिया जैसी गंध आना किडनी से जुड़ी कई बीमारियां जैसे किडनी संक्रमण, स्टोन और यहां तक कि किडनी डैमेज का संकेत दे सकती है, जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए
3. पेशाब में धुंधलापन
सुबह के समय के पेशाब का रंग हल्का ब्राउन हो सकता है, लेकिन धुंधलापन होना कई अंदरूनी बीमारियों का संकेत हो सकता है और यह इसमें किडनी से जुड़ी भी कई बीमारियां शामिल हैं। वैसे तो कम पानी पीना भी पेशाब में धुंधलेपन का कारण बन सकता है, लेकिन इससे ज्यादा अंतर नहीं आ पाता है। जबकि किडनी से जुड़ी बीमारियों में पेशाब में पूरी तरह से धुंधलापन आ सकता है।
4पेशाब में खून आना
यदि सुबह के समय जब पेशाब करते हैं और उसका रंग ब्राउन है तो आपको ज्यादा आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि पहले पेशाब का रंग ब्राउन होना आम बात है। लेकिन अगर रंग ज्यादा ब्राउन है, तो यह किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है। दिन में पेशाब में खून दिख नहीं पाता है लेकिन रात के इकट्ठा हुए पेशाब में खून के लक्षण देखे जा सकते हैं।
5. यूरिन का ज्यादा प्रेशर
सुबह के समय पेशाब का ज्यादा प्रेशर होना आम बात है और खासतौर पर उस दिन ज्यादा होता है, जिस दिन आप रात को पानी पीकर सोते हैं। लेकिन अगर बिना पानी पिए भी यूरिन का ज्यादा प्रेशर हो रहा है और बाथरूम में यूरिन कम आता है, तो यह किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप