
देहरादून जनपद कि ऋषिकेश व मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं गणेश जोशी ने शिलान्यास किया। इन कार्यों के तहत सामुदायिक भवन के अलावा पार्कों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
मसूरी विधानसभा के पुरकुल गांव में आयोजित समारोह में माननीय कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल व माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित रहकर इन परियोनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीन करोड़ की लागत से पुरकुल में प्राधिकरण के माध्यम से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से क्षेत्र की जनता को आने वाले समय में लाभ मिलेगा।
माननीय कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज राज्य में विकास की गंगा बह रही है।
इस अवसर पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी, अधीक्षण अभियंता श्री एचसी राणा, उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी, अधिशासी अभियंता श्री सुनील कुमार, सहायक अभियंता शैलेंद्र रावत, सुरजीत रावत, अवर अभियंता सुनील उप्रेती आदि उपस्थित रहे।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप