March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

झंडा चौक में ब्रेक फेल होने पर बेकाबू ट्रक दुकान में घुसा,मोची की छुट्टी होने से बच गई उसकी जान।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार। स्थानीय झंडा चौक में राशन से भरे एक ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से यह ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। यह ट्रक सरकारी राशन लेकर यहां मालगोदाम रोड पर स्थित सरकारी राशन के गोदाम में जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और दुकान में घुस गया। ट्रक के दुकान में ट्रक घुस जाने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि दुकान के बाहर रोजाना जूते पालिश करने वाला एक मोची बैठता है, लेकिन आज वह नहीं आया था। दुकान के बाहर बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। दुकान मालिक का कहना है कि उसका लगभग 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान के बाहर रखा उसका सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

You may have missed

Share